तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की
चेन्नई, 16 फरवरी (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को सचिवालय में राज्य योजना आयोग द्वारा तैयार वित्त वर्ष 2025-26 की आर्थिक समीक्षा पेश की।
यह समीक्षा पिछले पांच वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिति और विकास को दिखाती है। इसमें यह भी बताया गया है कि राज्य की अर्थव्यवस्था के कौन से हिस्से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
बयान के अनुसार, ‘‘समीक्षा न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को दिखाती है, बल्कि उन क्षेत्रों को भी उजागर करती है जिन्हें सुधारने की जरूरत है, ताकि तमिलनाडु एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सके और लोगों की आय विकसित देशों के स्तर तक पहुंच सके।’’
मुख्यमंत्री ने यह समीक्षा वित्त मंत्री थंगम थेनारासु, मुख्य सचिव एन. मुरुगनंदम और वित्त विभाग के सचिव टी. उदयचंद्रन की मौजूदगी में जारी की।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


