चॉइस इंटरनेशनल का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 65.62 करोड़ रुपये पर
चॉइस इंटरनेशनल का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 65.62 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) वित्तीय सेवा कंपनी चॉइस इंटरनेशनल लि. का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 113.47 प्रतिशत बढ़कर 65.62 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसने 30.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 45.92 प्रतिशत बढ़कर 308.60 करोड़ रुपये हो गई।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी को 211.48 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
कंपनी की आय में 58 प्रतिशत योगदान स्टॉक ब्रोकिंग, 28 प्रतिशत सलाहकार सेवाओं और 14 प्रतिशत योगदान गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) से रहा।
भाषा योगेश रमण अजय
अजय

Facebook


