सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को पहले दिन 69 प्रतिशत बोलियां मिलीं

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को पहले दिन 69 प्रतिशत बोलियां मिलीं

सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को पहले दिन 69 प्रतिशत बोलियां मिलीं
Modified Date: April 17, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: April 17, 2026 10:03 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी सिटियस ट्रांसनेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 69 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 6,13,88,850 इकाइयों के मुकाबले 4,23,52,050 इकाइयों के लिए बोलियां मिलीं।

दूसरे निवेशकों की श्रेणी में 1.16 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 30 प्रतिशत अभिदान मिला।

सिटियस ट्रांसनेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एंकर निवेशकों से 497.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह सार्वजनिक निर्गम 1,105 करोड़ रुपये का है जो 21 अप्रैल को खत्म होगा। इसका मूल्य दायरा 99 रुपये से 100 रुपये प्रति इकाई तय किया गया है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में