मुख्यमंत्री लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक, भूमि आवंटन पत्र सौपेंगे

मुख्यमंत्री लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक, भूमि आवंटन पत्र सौपेंगे

मुख्यमंत्री लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक, भूमि आवंटन पत्र सौपेंगे
Modified Date: June 26, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: June 26, 2026 6:42 pm IST

जयपुर, 26 जून (भाषा) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर शनिवार को एक कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण, अनुदान और सब्सिडी के 13 करोड़ रुपये से अधिक के चेक प्रदान करेंगे।

साथ ही, रीको की योजनाओं के लाभार्थियों को भूमि आवंटन पत्र और पेशकश पत्र भी सौपेंगे।

शनिवार यानी 27 मई को एमएसएमई दिवस के मौके पर राजस्थान औद्योगिक विकास नीति, एक जिला एक उत्पाद पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा रैम्प (रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) पोर्टल भी पेश करेंगे।

कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, राज्यमंत्री के. के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल और आयुक्त नीलाभ सक्सेना सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक जिला एक उत्पाद, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान व्यापार संवर्धन नीति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव आंबेडकर दलित-आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, रैम्प तथा राजस्थान निर्यात संवर्धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता प्रदान की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर रीको की प्रत्यक्ष भूमि आवंटन नीति और किराया नीति के तहत भी लाभार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए जाएंगे।

भाषा बाकोलिया रवि कांत रमण

रमण


लेखक के बारे में