सीमैक्स रिसोर्सेज का एसएमई आईपीओ मंगलवार को खुलेगा, मूल्य दायरा 134-141 रुपये प्रति शेयर
सीमैक्स रिसोर्सेज का एसएमई आईपीओ मंगलवार को खुलेगा, मूल्य दायरा 134-141 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) वडोदरा स्थित सीमैक्स रिसोर्सेज मंगलवार को अपना एसएमई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पेश करेगी, जिसके लिए मूल्य दायरा 134-141 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
एक बयान के अनुसार, 19.74 करोड़ रुपये का यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से 14 लाख नए शेयरों का निर्गम है और यह दो जुलाई को बंद होगा।
कंपनी ने कहा, ‘प्रत्येक शेयर के लिए मूल्य दायरा 134 रुपये से 141 रुपये तय किया गया है और निर्गम का कुल आकार 19.74 करोड़ रुपये तक है।’
इन शेयरों को बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है, जिसकी संभावित तारीख सात जुलाई, 2026 है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


