Ram Temple Donation Stolen: राम मंदिर से दूरी बनाने वाली कांग्रेस अब जाएगी अयोध्या, बनाई गई इतने लोगों की कमेटी, दान चोरी मामले के बीच पार्टी का बड़ा फैसला
राम मंदिर से दूरी बनाने वाली कांग्रेस अब जाएगी अयोध्या, बनाई गई इतने लोगों की कमेटी, Congress will now go to Ayodhya
Congress Rajya Sabha Candidate List | Image- ANI News File
लखनऊ। Ram Temple Donation Stolen: उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन-पूजन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय करेंगे। उनके साथ किशोरी लाल शर्मा, राकेश राठौर, उज्जवल रमण सिंह तथा तनुज पुनिया सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
Ram Temple Donation Stolen: जानकारी के अनुसार, कांग्रेस का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अयोध्या पहुंचेगा, जहां राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना करेगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस दौरे का उद्देश्य भगवान रामलला के दर्शन-पूजन के साथ धार्मिक आस्था का सम्मान करना है। प्रतिनिधिमंडल के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कही ये बात
कांग्रेस का आरोप है कि श्रीराम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र के निर्माण में जुटाए गए चंदे में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। पार्टी इस मामले की जांच सिटिंग जज की अध्यक्षता में कराने की मांग कर रही है। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, “भगवान राम सबके हैं और उनके नाम पर हुए चंदे में घोटाला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के पैसे का हिसाब देना होगा।” इस दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Ali Khamenei Funeral News: खामेनेई के अंतिम संस्कार शामिल होंगे ये दो दिग्गज, करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, बिहार से है खास कनेक्शन
- CBSE Three Language Policy: 9वीं-10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, सीबीएसई ने जारी की नई गाइडलाइन, पढ़िए
- Contractual Employees Regularization: 15 अगस्त तक सभी संविदा कर्मचारियों का होगा नियमितीकरण, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, यहां के सीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश

Facebook


