Fishing Banned in Maharashtra: मछली कारोबारियों के लिए बड़ी खबर.. अब 15 अगस्त तक नहीं कर पाएंगे मछलियों का शिकार, राज्य की भाजपा सरकार ने लगाई रोक, जानें वजह..

Fishing Banned Extended till 15th August in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार ने मानसून को देखते हुए समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 अगस्त तक बढ़ा दिया।

Fishing Banned in Maharashtra: मछली कारोबारियों के लिए बड़ी खबर.. अब 15 अगस्त तक नहीं कर पाएंगे मछलियों का शिकार, राज्य की भाजपा सरकार ने लगाई रोक, जानें वजह..

Fishing Banned Extended till 15th August in Maharashtra || Image- Marathi news File

Modified Date: June 29, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: June 29, 2026 5:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 अगस्त तक बढ़ा।
  • फैसला मछुआरों की सुरक्षा और मत्स्य संरक्षण के लिए।
  • पश्चिमी तट पर समान नियम लागू करने की तैयारी।

मुंबई: महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस सरकार ने राज्य में नौकाओं से समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दिया है। राज्य के मत्स्य मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को विधानसभा में इसकी जानकारी दी। (Fishing Banned Extended in Maharashtra) उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले पश्चिमी तट पर 1 जून से 31 जुलाई तक मछली पकड़ने पर रोक लगाई थी। वही अब दक्षिण-पश्चिम मानसून में देरी को देखते हुए अब इस अवधि को बढ़ा दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मछलियों के संरक्षण और मछुआरों की सुरक्षा पर जोर

सरकार के मुताबिक़, इस फैसले का मकसद समुद्री मछलियों को प्रजनन के लिए पर्याप्त समय देना, मछली भंडार का संरक्षण करना और मछलियों से जुड़े संसाधनों को लंबे समय तक सुरक्षित बनाए रखना है। नितेश राणे ने कहा कि मानसून के शुरुआती दौर में तेज हवाएं, चक्रवात, असमय बारिश और उफनता समुद्र मछुआरों के लिए बड़ा खतरा होता है। ऐसे में प्रतिबंध बढ़ाने से जानमाल की भी होगी।

मछुआरों ने की थी प्रतिबंध बढ़ाने की मांग

हाल ही में महाराष्ट्र और गुजरात के इंडियन वेस्ट कोस्ट फिशरमेन फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मत्स्य मंत्री नितेश राणे से मुलाकात कर प्रतिबंध को 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की थी। (Fishing Banned Extended in Maharashtra) मछुआरों का कहना था कि गुजरात में पहले से ही 1 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक रहती है, जिससे मछलियों की संख्या बढ़ी है और समुद्री संसाधनों का बेहतर संरक्षण हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि अगस्त के पहले पखवाड़े में समुद्र अक्सर खतरनाक बना रहता है, जिससे हादसों और आर्थिक नुकसान का खतरा रहता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अगले साल पूरे पश्चिमी तट पर एक समान नियम की तैयारी

मत्स्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात के मत्स्य मंत्री तथा मछुआरों के प्रतिनिधियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल जल्द ही केंद्रीय मत्स्य मंत्री से मुलाकात करेगा। इसमें अगले वर्ष से पूरे पश्चिमी तट पर 15 मई से 15 अगस्त तक एक समान मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे समुद्री जैव विविधता का संरक्षण होगा और मछुआरों की सुरक्षा भी बेहतर होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा

टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन

छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट

उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री

महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown