El Nino Effect in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस बार होगी कम बारिश! प्रदेश के किसानों की बढ़ी टेंशन, सीएम साय ने बताया क्या कदम उठाएगी सरकार?

छत्तीसगढ़ में इस बार होगी कम बारिश! प्रदेश के किसानों की बढ़ी टेंशन, El Nino Effect: Less rainfall in Chhattisgarh

El Nino Effect in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस बार होगी कम बारिश! प्रदेश के किसानों की बढ़ी टेंशन, सीएम साय ने बताया क्या कदम उठाएगी सरकार?
Modified Date: June 29, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: June 29, 2026 5:40 pm IST

रायपुर। El Nino Effect in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून की धीमी रफ्तार और सामान्य से कम बारिश को लेकर किसानों की बढ़ती चिंता के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही कम वर्षा की संभावना जताई थी, इसलिए सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है और आवश्यक तैयारियां कर रही है।

El Nino Effect in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ने कहा कि कम बारिश की स्थिति को देखते हुए सरकार संबंधित विभागों के माध्यम से लगातार समीक्षा कर रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसी दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से जनता का भरोसा वापस नहीं आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। कांग्रेस कुछ भी कर ले, जनता अब उस पर विश्वास नहीं करेगी।” उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।