सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 2.46 गुना अभिदान
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को पहले दिन 2.46 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) अलौह धातु पुनर्चक्रण क्षेत्र की कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के 630.62 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के पहले दिन पूर्ण अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में पेश किए गए 2,30,43,930 शेयरों के मुकाबले 5,66,05,068 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिससे इसे 2.46 गुना अभिदान मिला।
गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 5.67 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए निर्धारित कोटा को 2.45 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में तीन प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।
आईपीओ को ऐसे दिन पूर्ण अभिदान मिला, जब प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,346.17 अंक पर और एनएसई निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 23,405.60 अंक पर बंद हुआ।
सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 188.44 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
यह आईपीओ पांच जून तक सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने प्रति शेयर 182-192 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।
आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और एक निवेशक शेयरधारक द्वारा 3.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


