Ramkumar Toppo Tehsildar Case: नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर, क्या अब ख़त्म होगा तहसीलदारों का प्रदर्शन?
Ramkumar Toppo Tehsildar Case: नायब तहसीलदार विवाद मामले में बड़ा अपडेट, रामकुमार टोप्पो के दो समर्थकों ने किया सरेंडर.
- विधायक रामकुमार टोप्पो से जुड़े मारपीट मामले में दो समर्थकों पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने थाने में सरेंडर किया
- नायब तहसीलदार तुषार मानिक से कथित मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं
- विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है
Ramkumar Toppo Tehsildar Case: छत्तीसगढ़ के सरगुजा के सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (BJP MLA Ramkumar Toppo) और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, विधायक के दो समर्थक पंकज गुप्ता और नाजिम रजा ने सीतापुर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी तीन दिनों से हड़ताल पर है। मामले में कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Ramkumar Toppo Tehsildar Case गौरतलब है कि, 27 मई को विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद हुआ था। शिकायत के मुताबिक, राजापुर उप-तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर लगी गई है। कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
Ramkumar Toppo Tehsildar Case बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें
- Malviya Nagar Flourish Stay Hotel Fire: बाहर से आलीशान, अंदर से लग्जरी पैलेस जैसा था होटल फ्लोरिश स्टे, कितना था एक दिन का किराया? जानकर चौंक जाएंगे
- Redmi Turbo 5 Launch Date: एक बार चार्ज और टेंशन खत्म!.. Redmi Turbo 5 में मिलेगी ताबड़तोड़ बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े राज
- Gold Reserve of India Latest News: क्या मोदी सरकार ने बेच दिया देश का ‘सोना?’.. ब्लूमबर्ग के इस रिपोर्ट से मची खलबली तो RBI ने सामने रख दी सच्चाई, आप खुद देखें..

Facebook


