Aamir Khan Wedding News: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को बनाएंगे दुल्हन, जानिए क्या है वेडिंग तारीख

Aamir Khan Wedding News: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Aamir Khan Wedding News: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे आमिर खान, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को बनाएंगे दुल्हन, जानिए क्या है वेडिंग तारीख

Aamir Khan Wedding News/Image Credit: Aamir Khan Instagram

Modified Date: June 3, 2026 / 05:12 pm IST
Published Date: June 3, 2026 5:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने की तयारी में है।
  • आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Aamir Khan Wedding News: मुंबई: बॉलीवुड गलियारों से एक बड़ी और दिलचस्प खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले आमिर खान एक बार फिर से दूल्हा बनने की तयारी में है। आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है। इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

मिली जानकरी के अनुसार, आमिर और गौरी स्प्रैट के बीच की नजदीकियां अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुकी हैं। (Aamir Khan Wedding News) दोनों ने अपनी जिंदगी का यह बड़ा फैसला आपसी सहमति और पूरी समझदारी के साथ लिया है, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी हैं।

कब होगी आमिर की शादी?

Aamir Khan Wedding News:  बताया जा रहा है कि, आमिर खान और गौरी पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से एक परिवार की तरह ही साथ रह रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में मीडिया की चकाचौंध से दूर रहकर, आपस में एक बेहद खुशहाल, शांत और स्थिर जिंदगी बनाई है. दोनों के बीच का तालमेल बेहद शानदार रहा है। (Aamir Khan Wedding News) आमिर के करीबी सूत्र ने बताया कि अब उन्होंने बस अपने परिवारों की मौजूदगी में इस खूबसूरत सफर को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है। इस शादी की तारीख और वेन्यू भी तय हो चुका है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट का यह विवाह समारोह आने वाली 5 जुलाई को होगी।

तीसरी बार शादी करेंगे आमिर खान

Aamir Khan Wedding News:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आमिर खान की यह तीसरी शादी है। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जो 1986 से 2002 तक चली। इस पूर्व जोड़ी के दो बच्चे हैं- जुनेद खान और इरा खान.गौरी से प्यार होने से पहले, आमिर की शादी फिल्ममेकर किरण राव से हुई थी। (Aamir Khan Wedding News) इस जोड़ी ने 2005 में शादी की थी और उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ था। शादी के 16 साल बाद, 2021 में उन्होंने अलग होने का ऐलान कर दिया था. बता दें कि गौरी भी 6 साल के बेटे की मां हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.