कॉफी डे ग्लोबल ने बीते वित्त वर्ष में 14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

कॉफी डे ग्लोबल ने बीते वित्त वर्ष में 14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया

कॉफी डे ग्लोबल ने बीते वित्त वर्ष में 14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया
Modified Date: May 31, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: May 31, 2026 2:39 pm IST

नयी दिल्ली, 31 मई (भाषा) कैफे कॉफी डे का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में 14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जबकि उसकी परिचालन 5.7 प्रतिशत बढ़कर 1,094 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी की मूल इकाई कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का परिचालन लाभ या कर-पूर्व-आय (ईबीआईटीडीए) 27 प्रतिशत बढ़कर 198 करोड़ रुपये हो गया।

कॉफी डे ग्लोबल ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,034.63 करोड़ रुपये की शुद्ध आय और 175.92 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था।

कॉफी डे ग्लोबल की वित्त वर्ष 2025-26 में औसत बिक्री प्रतिदिन (एएसपीडी) में मामूली वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 21,101 रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 21,016 रुपये थी।

हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में कैफे कॉफी डे आउटलेट्स की संख्या घटकर 424 रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 435 थी।

वहीं दूसरी तरफ कंपनी के वेंडिंग मशीन व्यवसाय का विस्तार हुआ और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 55,802 हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समीक्षाधीन तिमाही में यह संख्या 54,100 थी।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में