WhatsApp Privacy Feature: WhatsApp में मौजूद ये कमाल का Privacy फीचर 90% लोग नहीं कर रहे इस्तेमाल! क्या आप भी हैं शामिल तो आपकी चैट हो सकती है किसी के हाथ में
WhatsApp Privacy Feature: व्हाट्सऐप कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज और तेज कनेक्शन के लिए ऐप कई बार Peer-to-Peer तकनीक का उपयोग करता है। इसमें कॉल सीधे यूजर्स के बीच जुड़ती है और कॉल क्वालिटी बेहतर रहती है। यह तरीका तेज और स्मूद बातचीत अनुभव देने में मदद करता है।
(WhatsApp Privacy Feature/ Image Credit: Pixabay)
- WhatsApp में “IP Address Protection in Calls” एक खास प्राइवेसी फीचर है।
- यह कॉल के दौरान आपकी IP और लोकेशन की जानकारी छिपाने में मदद करता है।
- फीचर ऑन होने पर कॉल WhatsApp सर्वर के जरिए रूट होती है।
WhatsApp Privacy Feature: आज के समय करोड़ों लोग WhatsApp पर रोजाना वॉइस और वीडियो कॉल करते हैं। लेकिन बहुत कम यूजर्स जानते हैं कि इसमें एक कास प्राइवेसी फीचर मौजूद है जो उनकी लोकेशन के जुड़ी जानकारी को सुरक्षित रख सकता है। साइब्रर फ्रॉड और ऑनलाइन ट्रैकिंग के बढ़ते मामलों के बीच यह फीचर डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करता है।
IP Address Protection फीचर क्या है?
WhatsApp में मौजूद IP Address Protection in Calls फीचर कॉल के दौरान आपकी IP जानकारी को दूसरे व्यक्ति से छिपाने का काम करता है। आम तौर पर कॉल बेहतर क्वालिटी के लिए Peer-to-Peer कनेक्शन पर होती है। जिससे सामने वाले को आपकी IP से जुड़ी कुछ जानकारी मिल सकती है। हालांकि इससे पूरा पता नहीं चलता। लेकिन आपके शहर या क्षेत्र का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कैसे काम करता है यह सुरक्षा सिस्टम?
इस जोखिम को कम करने के लिए WhatsApp कॉल को सीधे कनेक्ट करने के बजाय अपने सर्वर के जरिए जोड़ता है। जब आप इस फीचर को ऑन कर देते हैं तो आपकी कॉल पहले WhatsApp के सर्वर से होकर गुजरती है और फिर दूसरे यूजर तक पहुंचती है। इससे आपकी असली IP एड्रेस छिप जाती है और कोई भी आपकी लोकेशन का अनुमान नहीं लगा पाता। मेटा का कहना है कि इससे यूजर्स की प्राइवेसी और ज्यादा मजबूत होती है।
इस फीचर को कैसे एक्टिव करें?
इस फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है और इसमें सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं। सबसे पहले WhatsApp खोलें और Settings में जाएं। इसके बाद Privacy सेक्शन चुनें और Advanced ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको Protect IP address in calls का विकल्प मिलेगा जिसे ऑन करना होता है। इसे एक्टिव करने के बाद आपकी कॉल WhatsApp के सर्वर के जरिए कनेक्ट होगी और आपकी जानकारी सुरक्षित रहेगी।
क्यों जरूरी है यह प्राइवेसी सेटिंग?
अधिकतर यूजर्स WhatsApp की बेसिक सेटिंग्स ही इस्तेमाल करते हैं और एडवांस प्राइवेसी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आज के डिजिटल समय में ऑनलाइन स्कैम और ट्रैकिंग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह छोटा सा फीचर आपकी सुरक्षा को काफी बेहतर बना सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह उपयोगी है जो अनजान लोगों, ऑनलाइन सेलर्स या बिजनेस कॉन्टैक्ट्स से बातचीत करते हैं। हालांकि, WhatsApp यह भी बताता है कि इस फीचर को ऑन करने से कभी-कभी कॉल क्वालिटी थोड़ी प्रभावित हो सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nothing Phone Price Drop: क्या सच में इतना सस्ता हो गया Nothing फोन? 80,000 रुपये से सीधे 37,000 रुपये की गिरावट, डील सुनकर उड़ जाएंगे होश!
- Mann Ki Baat 134rd Episode: मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ के मल्हार का नाम, 1500 साल पुरानी ताम्रपट्टिकाओं को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक धरोहर
- Indore Army Officer Controversy: महज इस वजह से आर्मी ऑफिसर भिड़ गई महिला बाउंसर, बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, मामला इतना बढ़ा कि पुलानी पड़ी पुलिस

Facebook


