कोलगेट-पामोलिव का दूसरी तिमाही में लाभ 22.3 प्रतिशत बढ़ा
कोलगेट-पामोलिव का दूसरी तिमाही में लाभ 22.3 प्रतिशत बढ़ा
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 22.31 प्रतिशत बढ़कर 340.05 करोड़ रुपये हो गया।
कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 278.02 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
समीक्षाधीन तिमाही के दौरान सीपीआईएल की बिक्री 6.09 प्रतिशत बढ़कर 1,462.38 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,378.37 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि उसके कर-पूर्व आय मार्जिन में तिमाही आधार पर 1.2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत का सुधार हुआ।
भाषा पाण्डेय प्रेम
प्रेम

Facebook


