कोलगेट पामोलीव का शुद्ध लाभ तिमाही में 35.7 प्रतिशत बढ़कर 330 करोड़ रुपये

कोलगेट पामोलीव का शुद्ध लाभ तिमाही में 35.7 प्रतिशत बढ़कर 330 करोड़ रुपये

कोलगेट पामोलीव का शुद्ध लाभ तिमाही में 35.7 प्रतिशत बढ़कर 330 करोड़ रुपये
Modified Date: January 22, 2024 / 06:20 pm IST
Published Date: January 22, 2024 6:20 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) टूथपेस्ट, ब्रश जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 35.71 प्रतिशत बढ़कर 330.11 करोड़ रुपये रहा। दंतमंजन खंड में दोहरे अंक की वृद्धि के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कोलगेट-पामोलिव इंडिया लिमिटेड (सीपीआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 243.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसकी बिक्री 8.21 प्रतिशत बढ़कर 1,386.41 करोड़ रुपये की रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,281.21 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च मामूली गिरावट के साथ 970.14 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में सीपीआईएल की कुल आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 1,413.54 करोड़ रुपये रही।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में