वाणिज्य मंत्री 27 अप्रैल को निर्यातकों और उद्योग संघों के साथ बैठक करेंगे

वाणिज्य मंत्री 27 अप्रैल को निर्यातकों और उद्योग संघों के साथ बैठक करेंगे

वाणिज्य मंत्री 27 अप्रैल को निर्यातकों और उद्योग संघों के साथ बैठक करेंगे
Modified Date: April 26, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: April 26, 2026 10:48 am IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल देश के निर्यात को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए 27 अप्रैल को यहां निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह बैठक यहां ‘भारत मंडपम’ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के बाद आयोजित की जाएगी। न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले पहले ही एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां मौजूद हैं।

अधिकारी ने बताया कि मंत्री रविवार को आगरा में भारत और न्यूजीलैंड के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। सोमवार की बैठक में शामिल होने वाले क्षेत्रीय प्रतिनिधियों में चमड़ा, दवा, वाहन, खेल के सामान और इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

सोमवार को होने वाली यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय निर्यातक ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल संघर्ष के कारण पैदा हुए पश्चिम एशिया संकट से जूझ रहे हैं। शिपिंग कंपनियां पश्चिम एशिया के देशों में माल ले जाने से कतरा रही हैं, जो भारतीय व्यवसायों के लिए एक प्रमुख निर्यात गंतव्य है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में