संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत 6जी अलायंस की प्रगति की समीक्षा की

Ads

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत 6जी अलायंस की प्रगति की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 10:02 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 10:02 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को भारत के 6जी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत 6जी अलायंस की प्रगति और उठाए गए कदमों की समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च, 2023 को भारत का 6जी दृष्टिकोण पत्र जारी किया था। इसमें 2030 तक 6जी प्रौद्योगिकी के डिजाइन, विकास और उसे लागू करने में भारत को एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में देखने की परिकल्पना की गई है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नयी दिल्ली में संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी और सचिव (दूरसंचार) अमित अग्रवाल के साथ भारत 6जी अलायंस (बी6जीए) की प्रगति की समीक्षा की।’’

बैठक में भारत के 6जी लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत 6जी अलायंस द्वारा की गई प्रगति और उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई।

यह अलायंस सात विशेष कार्यसमूह के माध्यम से काम करता है। इसमें स्पेक्ट्रम, उपकरण प्रौद्योगिकी और विनिर्माण परिवेश, तकनीक, एप्लिकेशन और 6जी के इस्तेमाल के तरीकों और राजस्व आदि जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘अलायंस के सदस्य संगठनों के पास सामूहिक रूप से 5जी और 6जी प्रौद्योगिकियों से संबंधित 7,700 से अधिक पेटेंट आवेदन किये हैं, जिनमें 4,400 से अधिक आवेदन विदेशों में दिये गये हैं। यह भारत के शोध और नवोन्मेष परिवेश की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।’’

भाषा रमण अजय

अजय