हिंदुस्तान कॉपर के संयंत्र में संविदा कर्मचारी की मृत्यु, परिचालन में कोई बाधा नहीं

हिंदुस्तान कॉपर के संयंत्र में संविदा कर्मचारी की मृत्यु, परिचालन में कोई बाधा नहीं

हिंदुस्तान कॉपर के संयंत्र में संविदा कर्मचारी की मृत्यु, परिचालन में कोई बाधा नहीं
Modified Date: April 18, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: April 18, 2026 6:35 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने शनिवार को कहा कि राजस्थान में उसकी एक इकाई में एक निर्माण ठेकेदार द्वारा नियुक्त संविदा कर्मचारी की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। कंपनी ने साथ ही स्पष्ट किया कि उसके संयंत्र के परिचालन में कोई बाधा नहीं आई है।

कंपनी ने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त करती है।

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया, ”यह राजस्थान के झुंझुनू जिले में खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की एक इकाई) के प्रसंस्करण संयंत्र में 17 अप्रैल, 2026 को हुई एक दुर्घटना से संबंधित है, जिसमें एक निर्माण ठेकेदार द्वारा नियुक्त एक संविदा कर्मचारी की मृत्यु हो गई।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में