PM Modi Address to Nation Live: महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद पहली बार देश को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां देखें लाइव

PM Modi Address to Nation Live; पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।

PM Modi Address to Nation Live: महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद पहली बार देश को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यहां देखें लाइव

PM Modi Address to Nation Live | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: April 18, 2026 8:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं।
  • यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जा रहा है।
  • पीएम मोदी महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर बात कर रहें हैं।

PM Modi Address to Nation Live: नई दिल्ली: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक पास ना होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष को बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ की वजह से इस बिल को पारित नहीं होने दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो मुझे बहुत दुख हुआ।

पीएम मोदी ने महिलाओं से मांगी माफ़ी

पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत में कहा कि, आज मैं एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर, विशेषकर देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया है। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं बहनों से क्षमा मांगाता हूं। हमारे लिए देश हित सर्वोपरि है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। (PM Modi Address to Nation Live) उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई और नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो सका।

देश की नारी को उठाना पड़ रहा स्वार्थी राजनीति का नुकसान

PM Modi Address to Nation Liveपीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। देश की करोड़ों नारी की नजर संसद में थी। देश की नारी देख रही थी। मुझे भी देखकर दुख हुआ नारी हित का प्रस्ताव गिरा। तो कांग्रेस डीएमके टीमएसी सपा जैसरी परिवारवादी पार्टियां खुशी से तालियां बजा रही थीं।

PM मोदी का राष्ट्र के नाम प्रमुख संबोधन

  • 8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे): नोटबंदी की घोषणा।
  • 8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे): जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया।
  • 19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
  • 24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा।
  • 14 अप्रैल 2020 (सुबह 10 बजे – विशेष उल्लेख): लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा।
  • 12 मई 2020 (रात 8:00 बजे): आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा।
  • 21 सितंबर 2025: PM मोदी ने ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की, जो 22 सितंबर से लागू हुआ।


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.