कमजोर घरेलू मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर घरेलू मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 07:18 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) कमजोर घरेलू मांग और सुस्त वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा की कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,334.65 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में ताांबा के जुलाई माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 2.05 रुपये अथवा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,334.65 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 10,134 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

तांबा के अगस्त माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 3.90 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,347 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 6,679 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश