हाजिर मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग बढ़ने से धनिया के वायदा भाव में तेजी
Modified Date: July 6, 2026 / 07:11 pm IST
Published Date: July 6, 2026 7:11 pm IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को धनिया की कीमत 322 रुपये की तेजी के साथ 15,912 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 322 रुपये या 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,912 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 25,345 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में