सुजलॉन को अयाना रिन्यूएबल पावर से 200 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका

सुजलॉन को अयाना रिन्यूएबल पावर से 200 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका

सुजलॉन को अयाना रिन्यूएबल पावर से 200 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का मिला ठेका
Modified Date: September 8, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: September 8, 2026 11:35 am IST

नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) सुजलॉन को अयाना रिन्यूएबल पावर लिमिटेड से मध्य प्रदेश में 200 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका मिला है। यह मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में कंपनी का तीसरा पवन ऊर्जा ठेका है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि परियोजना के तहत मध्य प्रदेश के लिम्बावास में उसकी 3.15 मेगावाट क्षमता वाली एस144 पवन टर्बाइन की 64 इकाइयां लगाई जाएंगी। इस ठेके के साथ सुजलॉन के तीन मेगावाट प्लेटफॉर्म ने 10 गीगावाट क्षमता का आंकड़ा पार कर लिया है।

परियोजना से पैदा होने वाली बिजली को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीसीएल) के राज्य ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन-एवं सह-संस्थापक गिरीश तांती ने कहा कि 150 मीटर की ऊंचाई पर 55 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) से अधिक पवन ऊर्जा क्षमता के साथ मध्य प्रदेश भारत में पवन ऊर्जा वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख राज्यों में से एक बन सकता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को राज्य में लगातार दो पवन ऊर्जा परियोजनाओं के ठेके मिले हैं, जो इस क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाता है।

अयाना रिन्यूएबल पावर की कारोबार विकास प्रमुख लक्ष्मी नारायणन बी. ने कहा, ‘‘यह परियोजना मध्य प्रदेश में पवन ऊर्जा क्षेत्र में अपनी मौजूदगी स्थापित करने की दिशा में अयाना के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है… हम दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने और भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव में योगदान देने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’’ भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में