काउंटी ग्रुप गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना करेगी विकसित, 2,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

काउंटी ग्रुप गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना करेगी विकसित, 2,500 करोड़ रुपये होगा निवेश

काउंटी ग्रुप गुरुग्राम में लक्जरी आवासीय परियोजना करेगी विकसित, 2,500 करोड़ रुपये होगा निवेश
Modified Date: September 9, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: September 9, 2026 5:10 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी काउंटी ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत गुरुग्राम में करीब 2,500 करोड़ रुपये के निवेश से लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह गुरुग्राम के सेक्टर 88ए में जल्दी ही आवासीय परियोजना शुरू करेगी।

कुल 24 एकड़ में विकसित होने वाली लक्जरी आवासीय परियोजना में 844 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। परियोजना के 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है।

कंपनी के अनुसार, इस परियोजना में करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

काउंटी ग्रुप के निदेशक अमित मोदी ने कहा कि गुरुग्राम के आवासीय बाजार में घरों की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘लक्जरी आवास का बाजार अब केवल बड़े घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोग बेहतर और आधुनिक जीवनशैली देने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस परियोजना में बेहतर योजना, खुले हरित क्षेत्र, प्रकृति से जुड़ी वास्तुकला और सामुदायिक जीवन पर विशेष ध्यान दिया गया है…।’’

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में