Vi Recharge Plan: Vi ने अपने इस प्लान के दाम किए आधे, ऑफर देख Jio-Airtel के चारों खाने चित! जानें क्या है प्लान के फायदे और कीमत?

Vi Recharge Plan: Vi ने अपने ग्राहकों के लिए रिचार्ज प्लान को बेहद सस्ता कर दिया है। 1,749 रुपये वाले प्लान के फायदे अब 859 रुपये में मिल रहे हैं। खास बात यह है कि इसकी वैलिडिटी 84 दिन से ज्यादा बढ़ा दी है। इससे यूजर्स को लंबे समय तक बचत का फायदा मिलेगा।

Vi Recharge Plan: Vi ने अपने इस प्लान के दाम किए आधे, ऑफर देख Jio-Airtel के चारों खाने चित! जानें क्या है प्लान के फायदे और कीमत?

(Vi Recharge Plan/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 9, 2026 / 04:56 pm IST
Published Date: September 9, 2026 4:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Vi के ₹859 वाले प्लान पर 180 दिन की वैलिडिटी मिल रही है।
  • प्लान में 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग है।
  • यूजर्स को 5G एक्सेस का फायदा भी मिल सकता है।

Vi Recharge Plan: महंगे होते मोबाइल रिचार्ज के बीच वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने कुछ ग्राहकों के लिए खास ऑफर (Vi Recharge Plan) पेश किया है। कंपनी के 859 रुपये वाले प्लान में आमतौर पर 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन इस समय कुछ यूजर्स को इसी कीमत में 180 दिन यानी करीब 6 महीने की वैलिडिटी दी जा रही है। यह ऑफर अगर आपके नंबर पर उपलब्ध है तो लंबे समय तक रिचार्ज की चिंता कम हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ यूजर्स इस प्लान को बार-बार रिचार्ज कर रहे हैं।

1749 रुपये वाले प्लान जैसे मिल रहे फायदे

इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत और वैलिडिटी है। Vi के अनुसार 180 दिनों की वैलिडिटी वाला 1.5GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान (Vi Recharge Plan) पहले करीब 1,749 रुपये में मिलता था। अब यही फायदे 859 रुपये वाले प्लान में मिलने का दावा किया जा रहा है। प्लान में 1.5GB रोजाना हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G एक्सेस जैसे फायदे शामिल हैं। इसके अलावा वीकेंड डेटा रोलओवर और Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिल सकता है।

2029 तक वैलिडिटी बढ़ाने का तरीका

Vi अपने प्रीपेड ग्राहकों को प्लान स्टैकिंग की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि यूजर्स मौजूदा प्लान खत्म होने से पहले ही अगला रिचार्ज कर सकते हैं। ऐसे में नया प्लान बाद में एक्टिव होता है। इसी सुविधा का इस्तेमाल करके कुछ ग्राहक 859 रुपये वाले ऑफर को कई बार रिचार्ज कर रहे हैं। इससे वे अपनी सर्विस वैलिडिटी को काफी लंबे समय तक बढ़ा सकते हैं और भविष्य में रिचार्ज महंगा होने की स्थिति में बचत कर सकते हैं।

हर ग्राहक को नहीं मिलेगा ये ऑफर

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर (Vi Recharge Plan) सभी Vi यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर कुछ ग्राहकों ने इसे मिलने की जानकारी साझा की है, जबकि कुछ यूजर्स को सामान्य 84 दिन वाली वैलिडिटी ही दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि कंपनी यह ऑफर चुनिंदा ग्राहकों को दे रही है। इसलिए अपने नंबर पर इसकी उपलब्धता जांचना जरूरी है।

 

Vi ऐप में ऐसे चेक करें ऑफर

ऑफर देखने के लिए अपने फोन में Vi App खोलकर लॉगिन करें और Recharge सेक्शन में जाएं। इसके बाद Recommended, Exclusive for You या Special Offers सेक्शन चेक करें। अगर 859 रुपये वाले प्लान पर ‘EXTRA Validity’ और ‘180 days validity’ लिखा दिखता है तो आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं। अगर केवल 84 दिन की वैलिडिटी दिखाई दे रही है तो आपके नंबर पर फिलहाल यह खास ऑफर उपलब्ध नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।