Chakradhar Samaroh 2026: इस दिन से शुरु होगा 10 दिवसीय चक्रधर समारोह, कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति, आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये कार्यक्रम

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी चक्रधर समारोह का आयोजन बेहद खास होगा।

Chakradhar Samaroh 2026: इस दिन से शुरु होगा 10 दिवसीय चक्रधर समारोह, कई दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति, आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये कार्यक्रम
Modified Date: September 9, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: September 9, 2026 5:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी चक्रधर समारोह का आयोजन बेहद खास होगा।
  • समारोह का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा।
  • दस दिवसीय इस समारोह में लोक संगीत, शास्त्रीय नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां होंगी।

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी चक्रधर समारोह का आयोजन बेहद खास होगा। समारोह का आयोजन 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा। दस दिवसीय इस समारोह में लोक संगीत, शास्त्रीय नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां होंगी। समारोह में देश भर के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना और अनुज शर्मा के कार्यक्रमों से होगी जबकि अंतिम दिन सीने पाश्र्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां देंगी। समारोह में इंडियन आइडल फेम अमित साना और कुमार सानू की प्रस्तुतियां भी होंगी।

समारोह की तैयारियां जोरों पर

दरअसल रायगढ़ में संगीत सम्राट महाराजा चक्रधर सिंह की याद में हर साल चक्रधर समारोह का आयोजन किया जाता है। (Chakradhar Samaroh 2026) शास्त्रीय संगीत और नृत्य कला की परंपरा को समर्पित चक्रधर समारोह में इस बार 14 सितंबर को समारोह को इस बार भी बेहद खास बनाने की तैयारी है। समारोह के लिए रामलीला मैदान में 30000 स्क्वायर फीट में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें एक साथ तकरीबन 10000 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।

10 दिनों तक चलेंगे अलग-अलग कार्यक्रम

Chakradhar Samaroh 2026: समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से होगी। इसके बाद पद्मश्री अनुज शर्मा छत्तीसगढ़ी लोक कला और संगीत की प्रस्तुति देंगे, जबकि पद्मश्री डॉ. उषा बारले पंडवानी पेश करेंगी। इसके बाद लगातार 10 दिनों तक कथक, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी और कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्य देखने को मिलेंगे। समारोह में पंडवानी, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, राजस्थानी फोक, कबीर भजन, गजल और लोकसंगीत की प्रस्तुतियां भी होंगी। समारोह में पद्मश्री भारती बंधु, पद्मश्री रामलाल बरेठ, समेत कई नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। इतना ही नहीं काव्य संध्या के साथ साथ संतूर, पखावज और तबला वादन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.