वायदा कारोबार में कच्चा तेल लगभग दो प्रतिशत टूटा

वायदा कारोबार में कच्चा तेल लगभग दो प्रतिशत टूटा

वायदा कारोबार में कच्चा तेल लगभग दो प्रतिशत टूटा
Modified Date: June 12, 2026 / 08:28 pm IST
Published Date: June 12, 2026 8:28 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 140 रुपये घटकर 8,204 रुपये प्रति बैरल पर आ गयी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के तेल बुनियादी ढांचे पर नियोजित सैन्य हमलों को रोकने के बाद वैश्विक मानक में आई गिरावट से कच्चे तेल के दाम में नरमी आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जून माह में डिलिवरी वाला अनुबंध 140 रुपये यानी 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,204 रुपये प्रति बैरल रहा। इसमें 12,005 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, कच्चा तेल के जुलाई माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 137 रुपये यानी 1.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,103 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 4,711 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के जुलाई डिलिवरी अनुबंध की कीमत 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.80 डॉलर प्रति बैरल रह गयी जबकि ब्रेंट क्रूड के अगस्त डिलिवरी अनुबंध का दाम 2.14 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 88.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में