कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत बुधवार को 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,387 रुपये प्रति बैरल रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 81 रुपये यानी 1.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,387 रुपये प्रति बैरल रह गयी। इसमें 5,366 लॉट के लिये कारोबार हुआ।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.92 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


