अमेरिका-ईरान के बीच ताजा हमलों से आपूर्ति चिंता बढ़ने के कारण कच्चा तेल वायदा में तेजी
अमेरिका-ईरान के बीच ताजा हमलों से आपूर्ति चिंता बढ़ने के कारण कच्चा तेल वायदा में तेजी
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) घरेलू बाज़ार में बुधवार को कच्चातेल की वायदा कीमत 227 रुपये बढ़कर 6,932 रुपये प्रति बैरल के दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण ऐसा हुआ, जिससे वैश्विक मानक में तेज़ी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का जुलाई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 227 रुपये या 3.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,932 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 19,697 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
यह अनुबंध पिछली बार 23 जून को इन स्तरों के आसपास देखा गया था, जब यह 6,964 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
इसी प्रकार, इसके अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध की कीमत 206 रुपये या 3.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,930 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 2,872 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
व्यापारियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में नए भू-राजनीतिक तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से आपूर्ति में संभावित रुकावट की चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में खरीदारी बढ़ी है।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अगस्त अनुबंध का दाम 2.30 डॉलर या 3.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.74 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर अनुबंध का दाम 2.56 डॉलर या 3.45 प्रतिशत बढ़कर 76.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


