Strait of Hormuz News: होर्मुज में फिर शुरू हुआ बवाल! ईरान ने भारतीय टैंकरों को भेजा वापस, क्या फिर हो सकती है देश में ईंधन की किल्लत?

Strait of Hormuz News: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर आ रही है। एक भारतीय टैंकर को यहां से ईरान ने वापस भेज दिया है।

Strait of Hormuz News: होर्मुज में फिर शुरू हुआ बवाल! ईरान ने भारतीय टैंकरों को भेजा वापस, क्या फिर हो सकती है देश में ईंधन की किल्लत?

Strait of Hormuz News/Image Credit: X Handle

Modified Date: July 8, 2026 / 07:51 pm IST
Published Date: July 8, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय टैंकर को यहां से ईरान ने वापस भेज दिया है।
  • इंडियन टैंकर को ईरानी सेना ने होर्मुज पार करने नहीं दिया है।
  • मंगलवार को भारत आ रहे एक टैंकर पर होर्मुज में हमला हुआ था।

Strait of Hormuz News: नई दिल्ली: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक बड़ी खबर आ रही है। एक भारतीय टैंकर को यहां से ईरान ने वापस भेज दिया है। इंडियन टैंकर को ईरानी सेना ने होर्मुज पार करने नहीं दिया है। ईरान की एक न्यूज एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं मंगलवार को भारत आ रहे एक टैंकर पर होर्मुज में हमला हुआ था। अमेरिका की ओर से ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर ताजा हमले और इसके जवाब में बहरीन और कुवैत पर किए गए ईरानी हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव फिर बढ़ गया है।

ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को लौटाया वापस

ईरान की एक न्यूज एजेंसी की तरफ से कहा गया कि, होर्मुज जलडमरूमध्य में ओमान के कॉरिडोर से गुजर रहे एक भारतीय तेल टैंकर को वापस भेज दिया गया है। (Strait of Hormuz News) ये इंडियन टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमानी कॉरिडोर का इस्तेमाल करके होर्मुज क्रॉस कर रहा था, लेकिन इस पर ईरानी सेना ने विरोध जताया, इसके बाद इस टैंकर को वहां से लौटने कहा गया।

ट्रैकिंग में सामने आई ये बात

Strait of Hormuz News: 24 जून को ओमान और UN की इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन ने ओमान के तट के पास जलडमरूमध्य में एक अस्थायी कॉरिडोर की घोषणा की थी।खाड़ी में फंसे जहाजों को निकालने के लिए बनाए गए इस कॉरिडोर की देखरेख अमेरिका करेगा। ईरान का इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स रेडियो कम्युनिकेशन के ज़रिए उन जहाजों को चेतावनी देता रहता है जो ओमान कॉरिडोर का इस्तेमाल कर रहे हैं। IRGC ऐसे जहाजों को आदेश देते हैं कि वे ओमान कॉरिडोर के बजाय ईरान द्वारा तय किए गए कॉरिडोर का इस्तेमाल करें। जहाज ट्रैकिंग से पता चला है कि बुधवर सुबह होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रे सभी जहाजों ने ईरान द्वारा मंज़ूर किए गए कॉरिडोर का ही इस्तेमाल किया।

मंगलवार को भी एक जहाज पर हुआ था हमला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एक दिन पहले मंगलवार को कतर से LNG लेकर भारत आ रहे एक जहाज पर हमला हुआ था। (Strait of Hormuz News) यह जहाज कतर से एलएनजी लेकर भारत के गुजरात आ रहा था, तभी होर्मुज से गुजरते समय ड्रोन हमले की चपेट में आ गया। हमले के समय इस जहाज पर कुल 29 क्रू सवार थे, जिनमें चार भारतीय सवार थे। चालक दल के सदस्यों समेत सभी क्रू सुरक्षित बताए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ड्रोन हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई थी।

सुरक्षित है सभी क्रू मेंबर

Strait of Hormuz News: इस बीच मंगलवार को सऊदी अरब के जिस टैंकर पर होर्मुज में हमला हुआ था, उसके क्रू सुरक्षित हैं। सऊदी अरब की नेशनल शिपिंग कंपनी बहरी का कहना है कि कार्गो सुरक्षित है और जहाज समुद्र में चलने लायक स्थिति में है। यह बयान बुधवार को तब आया जब अमेरिकी सेंट्रल कमांडने ‘वाडियान’ और दो अन्य कमर्शियल जहाजों – M/T अल रेकायत और M/T साइप्रस प्रॉस्पेरिटी पर हुए हमलों के जवाब में ईरानी ठिकानों पर हवाई हमले करने की घोषणा की।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.