कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट

Ads

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में 2 प्रतिशत की गिरावट

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 07:19 PM IST

नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,061 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल में तीन दिनों से चल आ रही तेजी थम गई। इसके जून माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 179 रुपये या 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,061 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,444 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ब्रोकरेज फर्म कोटक नियो ने बताया कि इजराइल और लेबनान के बीच सशर्त संघर्ष-विराम पर सहमति बनने के बाद, घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीन सत्रों की बढ़त के बाद नरम पड़ गईं।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि अगस्त माह में डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा दाम 0.61 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 97.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश