दिल्ली आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश,प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपये रहने का अनुमान
दिल्ली आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश,प्रति व्यक्ति आय 5.31 लाख रुपये रहने का अनुमान
नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में आर्थिक समीक्षा 2025-26 सोमवार को पेश की।
आर्थिक समीक्षा के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय मौजूदा कीमतों पर अग्रिम अनुमान के अनुसार 2025-26 में 5,31,610 रुपये तक पहुंचने की संभावना है जो 2024-25 के मुकाबले 7.92 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
समीक्षा के अनुसार, 2025-26 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से लगभग ढाई गुना अधिक रहने का अनुमान है। 2025-26 के लिए अनुमानित राजस्व अधिशेष 9,661.31 करोड़ रुपये है जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 0.73 प्रतिशत है।
मौजूदा कीमतों पर 2025-26 के दौरान दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद अग्रिम अनुमान के अनुसार 13,27,055 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है जो 2024-25 की तुलना में 9.42 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
इसमें कहा गया कि 2025-26 में दिल्ली सरकार का कर संग्रह सालाना आधार पर 15.54 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
वित्त वर्ष 2025-26 का बजट 1,00,000 करोड़ रुपये का था, जिसमें से 59,300 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों तथा परियोजनाओं के लिए आवंटित किए गए हैं। यह राशि 2024-25 के बजट अनुमान में निर्धारित 39,000 करोड़ रुपये की तुलना में 20,300 करोड़ रुपये अधिक है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


