दिल्ली में अधिकारियों को पीएनजी के चार लाख कनेक्शन जल्द देने के निर्देश

दिल्ली में अधिकारियों को पीएनजी के चार लाख कनेक्शन जल्द देने के निर्देश

दिल्ली में अधिकारियों को पीएनजी के चार लाख कनेक्शन जल्द देने के निर्देश
Modified Date: March 30, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: March 30, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने पाइप से मुहैया कराई जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के शहर में चार लाख कनेक्शन जल्द से जल्द देने का अधिकारियों को सोमवार को निर्देश दिया। पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी की मौजूदा स्थिति के बीच यह निर्देश दिया गया है।

मंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली में लगभग 18 लाख पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है, जिनमें से 14 लाख कनेक्शन पहले ही दिए जा चुके हैं।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), शहरी विकास विभाग तथा अन्य विभागों और एजेंसियों के साथ बैठक में सूद ने अधिकारियों को शेष चार लाख पीएनजी कनेक्शन जल्द आवंटित करने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को तेज करने के लिए रणनीति तैयार की गई है और अधिकारियों को पाइप गैस अपनाने के लिए घर-घर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा

निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में