Gauri Gupta Viral Video: ‘मुझे एसपी भी नहीं रोकते’.. छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री ने पुलिसकर्मियों को दिखाया पद का धौंस, CM दौरे के दौरान हुआ जमकर हंगामा
Bilaspur Gauri Gupta Viral Video
बिलासपुर। Bilaspur Gauri Gupta Viral Video छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बिलासपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस के बाहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी गुप्ता की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस के भीतर प्रवेश को लेकर गौरी गुप्ता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों पर प्रोटोकॉल न समझने का आरोप लगाया और कथित तौर पर अपने पद का हवाला देते हुए कहा, “क्या आप प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते, एसपी से बात कराओ।” दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम लोगों और नेताओं के प्रवेश पर नियंत्रण रखा गया था। इसी बीच प्रवेश को लेकर विवाद बढ़ गया और मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
बिलासपुर को पीएम मोदी ने दी ये सौगात (Bilaspur Gauri Gupta Viral Video)
बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने रिवर व्यू स्थित अटल परिसर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ हुई और इसके बाद शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ। उन्होंने 12.43 करोड़ रुपये के भवनों और अटल परिसर सहित कई भवनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा 14.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। बिलासपुर में इमलीपारा का 10 करोड़ का कॉम्प्लेक्स, मराठी कन्या शाला में नया फ्लोर और रक्षित आरक्षी केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कवि, साहित्यकार और प्रखर राजनेता थे, उन्होंने अपने वादे के अनुरूप 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अटल जी की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक व्यक्तित्व से प्रेरणा एवं स्मृतियों को सहेजने की पहल है। छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के कारण इसका तेजी से विकास हो रहा है, हमने राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण का निर्णय लिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP-UP Sahyog Sammelan: मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव.. ‘एक जिला-एक उत्पाद’ मॉडल का होगा प्रदर्शन..
- Hyundai Motor India Share: निवेशकों की टूटी उम्मीदें? 11% फिसला ये शेयर, लिस्टिंग के बाद सबसे खराब प्रदर्शन, क्या अब संभलेगा या और गिरेगा?
- CM Nitish Kumar Resignation News: विधान परिषद् से इस्तीफा देते ही तेजस्वी के निशाने पर CM नीतीश.. बिहार को धोखा देने का लगाया आरोप, पढ़ें और क्या कहा

Facebook


