दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

Ads

दिल्ली में धूप खिली, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा

  •  
  • Publish Date - September 27, 2022 / 11:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह धूप खिली और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम कार्यालय ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, वायु में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 22.7 जबकि अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सवा नौ बजे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 107 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जोहेब पाण्डेय

पाण्डेय