दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान के क्षतिग्रस्त होने की जांच कर रहा है डीजीसीए
दिल्ली हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के तीन विमान के क्षतिग्रस्त होने की जांच कर रहा है डीजीसीए
मुंबई, आठ जून (भाषा) विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) उस घटना की जांच कर रहा है, जिसमें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े एयर इंडिया के तीन विमानों को ‘ग्राउंड सपोर्ट’ उपकरण से टक्कर लगने के बाद नुकसान हुआ है।
डीजीसीए ने सोमवार को बयान में कहा कि यह हादसा उस समय हुआ तब तीनों विमान को जांच एवं रखरखाव के लिए वहां खड़ा किया गया था।
इसमें कहा गया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर खड़े एयर इंडिया के तीन छोटे आकार के विमान रविवार को उस समय क्षतिग्रस्त हो गए जब तेज हवा और बारिश के कारण ‘ग्राउंड सपोर्ट’ उपकरण उनसे टकरा गए।
बयान के अनुसार, ‘‘ दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर खड़े तीन एयर इंडिया ए320 विमानों को करीब साढ़े चार बजे खराब मौसम के दौरान फॉरेन ऑब्जेक्ट डेब्रिस (एफओडी) से नुकसान पहुंचा।’’
तेज हवाओं के कारण पास में रखे दो ग्राउंड उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और अलग-अलग विमानों से टकरा गए जिससे उनके विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, एक अन्य विमान की दाईं ओर की ‘स्लाइडिंग विंडो’ भी टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गई।
हवाई अड्डा संचालक ने बताया कि एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के उपकरण अचानक खराब मौसम के कारण अपनी जगह से हिल गए और खड़े विमानों से टकरा गए।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


