डीजीसीए ने इंडिगो में विमान इंजनों की खराबी का मामला पी एंड डब्ल्यू के समक्ष उठाया

डीजीसीए ने इंडिगो में विमान इंजनों की खराबी का मामला पी एंड डब्ल्यू के समक्ष उठाया

डीजीसीए ने इंडिगो में विमान इंजनों की खराबी का मामला पी एंड डब्ल्यू के समक्ष उठाया
Modified Date: September 14, 2023 / 05:55 pm IST
Published Date: September 14, 2023 5:55 pm IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमान इंजन निर्माता प्रैट एंड व्हिट्नी (पी एंड डब्ल्यू) इंजन वापस मंगाने के दूसरे चरण को लेकर सेवा बुलेटिन जारी करेगी। ज्यादातर इंजनों के 2024 की पहली तिमाही में हटाए जाने की संभावना है।

एक बयान के अनुसार, डीजीसीए ने हाल के सप्ताहों में इंडिगो के विमानों में इंजन संबंधी समस्याओं को पी एंड डब्ल्यू के समक्ष उठाया और तत्काल इस पर गौर करने की मांग की।

उड़ान के दौरान इंजन बंद होने (आईएफएसडी) की तीन घटनाओं में से दो 28 अगस्त को सामने आईं, जब मदुरै-मुंबई और कोलकाता-बेंगलुरु के विमानों कें इंजन में समस्या आ गई थी। ये ए321 नियो विमान थे। तीसरा मामला तीन सितंबर को अमृतसर-दिल्ली उड़ान से जुड़ा है। वह विमान ए320 नियो था।

इंडिगो के बेड़े में ए320 विमानों में पी एंड डब्ल्यू इंजन लगे हैं और कुल 11 इंजन हाई प्रेशर टर्बाइन (एचपीटी) हब समस्या से प्रभावित हुए। यह मामला इंजन निर्माता कंपनी ने जुलाई में उठाया था।

दुनियाभर में कुल 200 इंजनों को एचपीटी हब समस्या के कारण वापस मंगाया गया है। पहले चरण में ऐसे इंजनों को 15 सितंबर से पहले वापस मंगाना है।

भाषा अनुराग निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में