IMD Latest Heatwave Alert: नौतपे के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर.. करीब 10 डिग्री तक नीचे आएगा तापमान, इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी

IMD Latest Heatwave Alert: आईएमडी ने उत्तर भारत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के साथ तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना जताई है।

IMD Latest Heatwave Alert: नौतपे के बीच मौसम विभाग ने दी राहत भरी खबर.. करीब 10 डिग्री तक नीचे आएगा तापमान, इन राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी

IMD Latest Heatwave Alert || Image- IBC24 NEWS File

Modified Date: May 28, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में मौसम बदलने के संकेत।
  • कई राज्यों में तापमान 10 डिग्री तक गिरने की संभावना।
  • पंजाब, हरियाणा और यूपी में तेज आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में कई राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। (IMD Latest Heatwave Alert) इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का असर बताया गया है। आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान लगातार 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना हुआ था। लेकिन 28 से 30 मई के बीच मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में आंधी और बारिश हो सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

10 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कुछ इलाकों में यह गिरावट 10 डिग्री तक भी हो सकती है। इससे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में चल रही लू से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

आईएमडी ने कई राज्यों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। (IMD Latest Heatwave Alert) इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

सीएम योगी ने दिए अफसरों को निर्देश

उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में राहत और बचाव के इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अस्पतालों की व्यवस्था, पीने के पानी की सप्लाई और बिजली व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा। साथ ही सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ध्यान

सीएम योगी ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग हल्के सूती या खादी के कपड़े पहनें और ज्यादा समय तक धूप में न रहें। उन्होंने खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल करने की सलाह दी है। (IMD Latest Heatwave Alert) इसके अलावा बाहर काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों का भी ध्यान रखने को कहा गया है ताकि उन्हें थकान, पानी की कमी और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।

पीएम मोदी ने भी लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशभर में बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग घर से बाहर निकलते समय पानी जरूर साथ रखें और खुद को हाइड्रेट रखें। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यदि संभव हो तो प्यासे लोगों को पानी जरूर पिलाएं। उन्होंने उन लोगों की सराहना की जो अपने घरों और दुकानों के बाहर राहगीरों के लिए पानी रखते हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown