Ajmer Car Deaths and Bodies: जली हुई कार के भीतर थी चार लाशें.. एक शव सरपंच और दूसरा पूर्व जिला परिषद सदस्य का.. जानें कहां का है पूरा मामला

Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery: अजमेर में जली कार से एक परिवार के चार शव मिले, पुलिस हत्या और हादसे दोनों एंगल जांच रही।

Ajmer Car Deaths and Bodies: जली हुई कार के भीतर थी चार लाशें.. एक शव सरपंच और दूसरा पूर्व जिला परिषद सदस्य का.. जानें कहां का है पूरा मामला

Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery || Image- ANI File

Modified Date: May 28, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: May 28, 2026 5:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अजमेर में जली कार के अंदर एक परिवार के चार शव मिले।
  • मृतकों में पूर्व सरपंच और पूर्व जिला परिषद सदस्य शामिल।
  • पुलिस हत्या और शॉर्ट सर्किट दोनों पहलुओं से जांच कर रही।

अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी शव एक जली हुई कार के अंदर मिले। घटना श्रीरामपुरा गांव की बताई जा रही है। (Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery) मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी, उनकी 79 वर्षीय मां, 30 साल की चचेरी बहन और पत्नी सूर्यज्ञान के रूप में हुई है। सूर्यज्ञान पहले जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी थीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जली कार में मिले शव

अजमेर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की लग रही है। परिवार का जला हुआ वाहन घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। पुलिस के अनुसार, कार के अंदर मिले तीन शव पूरी तरह जल चुके थे, जबकि चौथे शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इससे मामला और ज्यादा संदिग्ध माना जा रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

हत्या या हादसा? जांच जारी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। एफएसएल और मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट ने कई जगहों से सबूत जुटाए हैं। पुलिस दो पहलुओं से जांच कर रही है। (Ajmer Car Deaths and Bodies Mystery) पहला, क्या कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, और दूसरा, क्या पहले हत्या की गई और बाद में कार में आग लगाई गई। मामले में कुछ परिवार के लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown