दिल्ली से सिक्किम के लिए सीधी उड़ान शुरू

दिल्ली से सिक्किम के लिए सीधी उड़ान शुरू

दिल्ली से सिक्किम के लिए सीधी उड़ान शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: January 23, 2021 2:20 pm IST

गंगटोक, 23 जनवरी (भाषा) दिल्ली और सिक्किम के बीच सीधी उड़ान सेवा शनिवार को शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली से रवाना हुआ स्पाइसजेट का विमान यहां के पाक्योंग हवाईअड्डे पर उतरा। इस उड़ान पर 57 यात्री सवार थे।

सिक्किम के टेबलटॉप (ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित) हवाईअड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं करीब डेढ़ साल बाद फिर शुरू हुई हैं। निजी क्षेत्र की एयरलाइन ने खराब मौसम स्थिति तथा तकनीकी दिक्कतों की वजह से जून, 2019 में कोलकाता से पाक्योंग का परिचालन बंद कर दिया था। इस हवाईअड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं अक्टूबर, 2018 में शुरू हुई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बार्डियर क्यू400 विमान दोपहर को हवाईअड्डे पर उतरा। बाद में यह विमान 12 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हआ।

इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम के शर्मा, पर्यटन विभाग और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारी हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से पाक्योंग के लिए यह पहली वाणिज्यिक उड़ान है।

भाषा अजय अजय सुमन

सुमन


लेखक के बारे में