कॉरपोरेट कर बढ़ने से प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये के पार

कॉरपोरेट कर बढ़ने से प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये के पार

कॉरपोरेट कर बढ़ने से प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.4 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये के पार
Modified Date: July 14, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: July 14, 2026 8:05 pm IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) चालू वित्त वर्ष में 13 जुलाई तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 प्रतिशत बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसमें सबसे बड़ा योगदान कॉरपोरेट कर संग्रह में बढ़ोतरी का रहा है।

सरकार की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 22 प्रतिशत बढ़कर 2.40 लाख करोड़ रुपये हो गया।

वहीं, गैर-कॉरपोरेट कर (व्यक्तिगत, एचयूएफ और फर्मों द्वारा दिए गए कर शामिल) लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 3.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

इस दौरान प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) में 48 प्रतिशत की तेज वृद्धि दर्ज की गई और यह 26,429 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में 1.22 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14.57 प्रतिशत अधिक है।

सकल आधार पर प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11 प्रतिशत बढ़कर 7.73 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसमें कॉरपोरेट कर का 3.35 लाख करोड़ रुपये और गैर-कॉरपोरेट कर करीब 4.12 लाख करोड़ रुपये शामिल हैं।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर से 26.97 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह पिछले वित्त वर्ष के 23.40 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है।

डेलॉयट इंडिया में साझेदार रोहिंटन सिधवा के मुताबिक, ये आंकड़े संकेत देते हैं कि पश्चिम एशिया युद्ध या आर्थिक सुस्ती का कॉरपोरेट आय पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है और कंपनियों का मुनाफा मजबूत बना हुआ है।

ईवाई इंडिया में कर साझेदार जयेश सांघवी ने कहा कि कॉरपोरेट कर में तेज वृद्धि और अग्रिम कर भुगतान में मजबूती दिखाई दे रही है। इसके साथ व्यक्तिगत आयकर संग्रह में भी मजबूती बनी हुई है, जो अनुपालन में सुधार और अर्थव्यवस्था को औपचारिक रूप देने की प्रवृत्ति को दर्शाती है।

प्राइस वाटरहाउस एंड कंपनी में साझेदार हितेश साहनी ने कहा कि मौजूदा रुझान बताते हैं कि इस वर्ष प्रत्यक्ष कर संग्रह मजबूत स्थिति में बना हुआ है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में