Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: मंगलवार को Hanuman Ansh पर मेहरबान हुए ‘बजरंग बली’! कमाई में आया जोरदार उछाल, आंकड़ें देखकर चौंक जाएंगे
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: फिल्म हनुमान अंश ने रिलीज के 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। दर्शकों को बीच फिल्म का क्रेज लगातार बना हुआ है। सिनेमाघरों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
(Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26/ Image Credit: X)
- 26वें दिन भी शानदार कमाई।
- फिल्म का कलेक्शन 54 करोड़ पार।
- चौथे मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये कमाए।
मुंबई: Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: बाबा नीम करोली के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। शुरुआत में धीमी कमाई करने वाली इस फिल्म ने बाद के दिनों में जिस तरह रफ्तार पकड़ी है। उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के 26वें दिन भी (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला है।
चौथे मंगलवार को कमाई में आया बड़ा उछाल
रिलीज के शुरुआती दो हफ्तों में हनुमान अंश की कमाई करीब 1 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई थी। हालांकि तीसरे हफ्ते से फिल्म के कारोबार में अचानक तेजी देखने को मिली। यह सिलसिला अब वीक डेज में भी बना हुआ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 26वें दिन फिल्म के कलेक्शन में सोमवार के मुकाबले 54 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। चौथे मंगलवार को फिल्म ने करीब 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो पिछले दिन से लगभग 3 करोड़ रुपये अधिक है।
54 करोड़ के पार पहुंची कुल कमाई
26वें दिन की इस शानदार कमाई (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) के बाद हनुमान अंश का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 54.13 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के कारोबार में आया यह बदलाव काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है। जिस मूवी की शुरुआत बेहद धीमी रही, उसने कुछ ही दिनों में अपनी कमाई का ग्राफ पूरी तरह बदल दिया। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई यह संकेत दे रही है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है।
बजट से कई गुना ज्यादा कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश को लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में 54 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26) फिल्म के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। फिल्म अब अपनी लागत से करीब 27 गुना ज्यादा कारोबार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या इसी तरह बनी रहती है तो इसका बॉक्स ऑफिस आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Rooftop Solar Scheme: बिजली बिल से मिलेगी राहत और घर पर लगेगा सोलर पैनल! बिना जेब ढीली किए ऐसे उठाएं सरकारी योजना का फायदा
- Ujjain Viral Video: श्मशान घाट में जलती चिता के पास पहुंची महिला, फिर निकालकर खाने लगी मानव मांस, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
- Legal Notice for Birthday Party: वादा करने के बाद भी नहीं दी बर्थडे पार्टी, तो दोस्त ने वकील को भेजा नोटिस, कर दी इतने हजार की डिमांड

Facebook


