BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Dividend Stocks: तिमाही मुनाफे में 7 फीसदी की बढ़त, कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा

Dividend Stocks: तिमाही मुनाफे में 7 फीसदी की बढ़त, कंपनी ने दिया डिविडेंड का तोहफा

(Dividend Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Dividend Stocks, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 11 May 2025 | 11:21 pmModified: 11 May 2025 | 11:21 pm
HIGHLIGHTS
  1. तिमाही शुद्ध लाभ 7% बढ़कर 2,650 करोड़ रुपये हुआ।
  2. प्रति शेयर 35 रुपये डिविडेंड प्रस्तावित, AGM से मंजूरी लंबित।
  3. पूरे वर्ष का लाभ 12,188 करोड़ रुपये, 47% सालाना बढ़त।

Dividend Stocks: भारत के सबसे बढ़े शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने मार्च 2025 में समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में NSE का नेट प्रॉफिट 7% बढ़कर 2,650 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 2,488 करोड़ रुपये था।

शेयरधारकों के मिलेगा डिविंडेड का फायदा

कंपनी ने निवेशकों के लिए प्रति शेयर 35 रुपये का अंतिम डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। इसमें 11.46 रुपये का विशेष डिविडेंड भी शामिल है। यह लाभांश 3500% की दर से प्रस्तावित है और इसे वार्षिक आमसभा में मंजूरी मिलने के बाद वितरित किया जाएगा।

सालाना लाभ में 47% की जबरदस्त तेजी

हालांकि, चौथी तिमाही में NSE की कुल आय 13% घटकर 4,397 करोड़ रुपये रही, लेकिन पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। सालभर में NSE ने 12,188 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की तुलना में 47% अधिक है। कंपनी की कुल आय इस दौरान 17% बढ़कर 19,177 करोड़ रुपये रही।

सरकार को मिला 59,798 करोड़ का योगदान

NSE ने वित्त वर्ष 2024-25 में सरकार को कुल 59,798 करोड़ रुपये टैक्स और शुल्क के रूप में दिए हैं। इसमें STT/CTT, स्टाम्प ड्यूटी, SEBI शुल्क, आयकर और GST शामिल है। यह आंकड़ा शेयर बाजार के आर्थिक योगदान को दर्शाता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में NSE का शुद्ध लाभ 2,650 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 7% अधिक है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Dividend Stocks: 7% growth in quarterly profits, company gives the gift of dividend

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm