घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 इकाई

Ads

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 इकाई

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 11:29 AM IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर 36.5 प्रतिशत बढ़कर 4,39,309 इकाई हो गई। उद्योग निकाय सियाम ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अगस्त 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,21,901 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 10.5 प्रतिशत बढ़कर 20,34,698 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 18,41,954 इकाई थी।

वहीं तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले महीने 22.8 प्रतिशत बढ़कर 93,764 इकाई हो गई जबकि अगस्त 2025 में यह 76,324 इकाई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका