Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 09:04 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 09:10 AM IST

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में आम जनता को फिर लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में ₹4.42 और डीजल में ₹6.10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • 10 से 15 सितंबर के बीच पेट्रोल ₹12.49 और डीजल ₹16.75 प्रति लीटर महंगा
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते बढ़े दाम

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 15 September 2026:  पहले ही ताबड़तोड़ महंगाई झेल रही आम जनता को देश की सरकार एक के बाद एक जोर का झटका दे रही है। दैनिक उपभोग से लेकर जरूरी सामानों की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल-डीजल की कीमत में रोजाना हो रही बढ़ोतरी है। इसी कड़ी में सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। त्योहारी सीजन में सरकार का ये फैसला आम जनता के लिए किसी झटके से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कितना इजाफा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today 15 September 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.42 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। जबकि ​डीजल के रेट में 6.10 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। कीमत बढ़ने के बाद यहां पेट्रोल 380.24 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल का रेट 403.32 से बढ़कर 409.42 प्रति लीटर हो गया है। कीमतों में इजाफा किए जाने को लेकर सरकार ने हवाला देते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार में ​कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के चलते ये फैसला लिया गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ इजाफा

बता दें कि सोमवार को वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में 2% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई और दोनों प्रमुख बेंचमार्क $100 प्रति बैरल से ऊपर ट्रेड कर रहे थे, क्योंकि मध्य पूर्व में शिपिंग और सऊदी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की नई लहर ने सप्लाई को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी थीं। सुबह 11:39 बजे ET (1539 GMT) तक ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स $2.72 या 2.6% बढ़कर $107.33 प्रति बैरल पर पहुँच गए थे। US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत $2.51 या 2.5% बढ़कर $102.56 हो गई, जिससे यह कॉन्ट्रैक्ट 19 मई के बाद अपनी सबसे ऊंची क्लोजिंग की ओर बढ़ रहा है।

5 दिन में पेट्रोल 13 और डीजल 17 रुपए प्रति लीटर महंगा

बात करें पिछले 5 दिनों में पेट्रोल-डीजल की रेट में हुए बदलाव की तो 10 से 15 सितंबर के बीच पेट्रोल के दाम में 12.49 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं, डीजल के रेट में 16.75 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले पांच दिनों 4 बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो फिर से ईंधन के दाम ऑल टाइम हाई तक पहुंच सकता है।

तारीख पेट्रोल (PKR/लीटर) बदलाव डीजल/HSD (PKR/लीटर) बदलाव
10 सितंबर ₹367.75 +₹3.40 ₹392.67 +₹6.72
11 सितंबर ₹370.80 +₹3.05 ₹398.04 +₹5.37
12 सितंबर ₹375.82 +₹5.02 ₹403.32 +₹5.28
13 सितंबर ₹375.82 कोई बदलाव नहीं ₹403.32 कोई बदलाव नहीं
14 सितंबर ₹375.82 कोई बदलाव नहीं ₹403.32 कोई बदलाव नहीं
15 सितंबर ₹380.24 +₹4.42 ₹409.42 +₹6.10

इन्हें भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price में 15 सितंबर को कितना इजाफा हुआ?

15 सितंबर को पेट्रोल ₹4.42 और डीजल ₹6.10 प्रति लीटर महंगा हुआ।

Petrol Diesel Price बढ़ने के बाद पेट्रोल कितने रुपये का हो गया?

बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत ₹380.24 प्रति लीटर हो गई है।

Petrol Diesel Price बढ़ने के बाद डीजल का रेट कितना है?

बढ़ोतरी के बाद डीजल की कीमत ₹409.42 प्रति लीटर हो गई है।

10 से 15 सितंबर के बीच Petrol Diesel Price में कितना बदलाव हुआ?

इस अवधि में पेट्रोल ₹12.49 और डीजल ₹16.75 प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Petrol Diesel Price क्यों बढ़ाया गया है?

सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।