इनक्रेड होल्डिंग्स, लेजर पावर समेत आठ कंपनियों को मिली आईपीओ लाने की मंजूरी

इनक्रेड होल्डिंग्स, लेजर पावर समेत आठ कंपनियों को मिली आईपीओ लाने की मंजूरी

इनक्रेड होल्डिंग्स, लेजर पावर समेत आठ कंपनियों को मिली आईपीओ लाने की मंजूरी
Modified Date: February 6, 2026 / 08:21 pm IST
Published Date: February 6, 2026 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने इनक्रेड होल्डिंग्स और एलीवेट कैंपसेस सहित आठ कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये सामूहिक रूप से लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी दे दी है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी पाने वाली अन्य कंपनियों में लेजर पावर एंड इन्फ्रा, सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स, आरडी इंडस्ट्रीज, आर्मी इन्फोटेक, आरवी इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स और शंकेश ज्वेलर्स शामिल हैं।

इन कंपनियों ने पिछले साल सितंबर और नवंबर के बीच अपने मसौदा दस्तावेज दाखिल किए थे और उन्हें दो-छह फरवरी के बीच सेबी का अवलोकन मिला। नियामक की भाषा में अवलोकन मिलने का अर्थ है कि कंपनियां अपने सार्वजनिक निर्गम के साथ आगे बढ़ सकती हैं।

इस बीच, मान फ्लीट पार्टनर्स ने अपना मसौदा आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिया है।

एनबीएफसी इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज की शाखा इनक्रेड होल्डिंग्स ने गोपनीय मार्ग से सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। मामले से परिचित लोगों ने प्रस्तावित निर्गम का आकार 3,000-4,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है।

केबल एवं कंडक्टर विनिर्माता लेजर पावर एंड इन्फ्रा लिमिटेड अपने आईपीओ के जरिये 1,200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। पावरट्रेन कंट्रोल और ऑटो पार्ट्स निर्माता सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स का लक्ष्य 800-1,000 करोड़ रुपये के बीच जुटाने का है।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में