मजबूत मांग से जस्ता वायदा भाव बढ़कर 419.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर

मजबूत मांग से जस्ता वायदा भाव बढ़कर 419.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर

मजबूत मांग से जस्ता वायदा भाव बढ़कर 419.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर
Modified Date: September 21, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: September 21, 2026 1:29 pm IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) बाजार प्रतिभागियों की ओर से मांग बढ़ने से सोमवार को वायदा कारोबार में जस्ते (जिंक) की कीमत 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 419.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी वाले जस्ता अनुबंध का भाव 2.10 रुपये या 0.5 प्रतिशत चढ़कर 419.20 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 255 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कारोबारियों ने जस्ता वायदा कीमतों में आई इस तेजी की मुख्य वजह हाजिर बाजार में मांग मजबूत को बताया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में