एलिवेट कैंपस के आईपीओ को पहले दिन 20 प्रतिशत बोलियां मिलीं

Ads

एलिवेट कैंपस के आईपीओ को पहले दिन 20 प्रतिशत बोलियां मिलीं

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) छात्रों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले और के-12 मंच एलिवेट कैंपस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 20 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं।

एनएसई के पास मौजूद जानकारी के मुताबिक, कंपनी के आईपीओ में 3,36,73,468 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 67,94,110 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 30 प्रतिशत बोलियां मिलीं, और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 18 प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों के हिस्से को 13 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

हिलहाउस इन्वेस्टमेंट समर्थित एलिवेट कैंपस ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये जुटाए। करीब 2,100 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। आईपीओ 25 सितंबर को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 343-362 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, कंपनी का मूल्यांकन 6,100 करोड़ रुपये से अधिक होगा।

कंपनी का शेयर 30 सितंबर को सूचीबद्ध हो सकता है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय