Garba Partner in CG: छत्तीसगढ़ में 1000 रुपए में गरबा पार्टनर.. दुपट्टा संभालने से लेकर Kiss तक का दिया गया ऑफर! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Ads

छत्तीसगढ़ में 1000 रुपए में गरबा पार्टनर.. दुपट्टा संभालने से लेकर Kiss तक का दिया गया ऑफर! Garba Partner on Rent in Chhattisgarh

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 07:37 PM IST

रायपुरः Garba Partner on Rent: कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाली है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया पर किराए पर गरबा पार्टनर लेने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें पार्टनर की सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम कैटेगरी के हिसाब से रेट बताए गए हैं। इधर, अब इस पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में विरोध शुरू हो गया है। रायपुर में कुछ लोगों ने पुलिस में इसकी भी दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Garba Partner on Rent सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट्स पर नजर डालें तो उसमें बकायदा Silver, Gold और Platinum पैकेज बनाए गए हैं। सिल्वर में 1,000 से 2,500 रुपए, गोल्ड में 5000 रुपए और प्लेटिनियम में 6000 रुपए में पार्टनर देने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं इसमें दो घंटे साथ गरबा करने, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी लेने तक ऑफर दिया गया है। कुछ पोस्ट में तो माथे पर kiss के साथ देर रात फूड आउटिंग और घर तक छोड़ने जैसी बातें भी लिखी गई हैं। अब सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या ये पोस्ट्स सच हैं या साइबर ठगों की कोई नई चाल है।

देश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के पोस्ट्स वायरल

बता दें कि इस तरह के मामले केवल छत्तीसगढ़ से ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से सामने आए हैं। अहमदाबाद, सूरत से लेकर मुंबई तक ऐसे पोस्ट और अकाउंट्स सामने आए हैं। जिसके बाद अब साइबर क्राइम ने इस मामले को अपने हाथ में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है कि आखिर इस विज्ञापन का मकसद सिर्फ गरबा पार्टनर उपलब्ध कराना है या कुछ और।

इन्हें भी पढ़ें: