इमामी 321 करोड़ रुपये में हैदराबाद की कंपनी इंकनट डिजिटल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

इमामी 321 करोड़ रुपये में हैदराबाद की कंपनी इंकनट डिजिटल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

इमामी 321 करोड़ रुपये में हैदराबाद की कंपनी इंकनट डिजिटल में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी
Modified Date: May 7, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: May 7, 2026 8:27 pm IST

कोलकाता, सात मई (भाषा) रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली प्रमुख कंपनी इमामी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सौंदर्य और व्यक्तिगत देखरेख खंड में अपनी मौजूदगी को मज़बूत करने के लिए 321 करोड़ रुपये में हैदराबाद की इंकनट डिजिटल प्रा लि में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

कोलकाता की इस कंपनी ने बयान में कहा कि इस सौदे में 24 महीनों में प्रदर्शन से जुड़े बदलाव भी शामिल हैं।

कंपनी ने कहा, ‘‘इमामी ने इंकनट डिजिटल प्रा लि और उसकी अनुषंगी कंपनियों और सहयोगियों में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक पक्का समझौता किया है। इस सौदे की कीमत 321 करोड़ रुपये है।’’

कंपनी ने बताया कि वह इंकनट (जो व्यक्तिगत सौंदर्य और त्वचा देखभाल ब्रांड वेडिक्स और स्किनक्राफ्ट की मूल कंपनी है) में बची हुई हिस्सेदारी अगले साढ़े चार साल में दो किस्तों में खरीदेगी, जिसकी कीमत भविष्य के प्रदर्शन के आधार पर तय की जाएगी।

इंकनट डेटा-आधारित जांच और ‘पर्सनलाइज़्ड फ़ॉर्मूले’ के ज़रिये बालों और त्वचा की देखभाल के लिए खास समाधान देती है।

इमामी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह निवेश तेज़ी से बढ़ते सौंदर्य और व्यक्तिगत देखरेख खंड में हमारी मौजूदगी को मज़बूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।’’

इंक नट के संस्थापक और सीईओ, चैतन्य नल्लन ने कहा कि इस साझेदारी से नए प्रयोगों को बढ़ावा मिलेगा और ब्रांड की पहुंच का विस्तार होगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में