EPFO Good News : पेंशनर्स की मौज! जल्द बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन की राशि, जानिए फिर कितना मिलेगा ब्याज?

Ads

EPFO Good News : पेंशनर्स की मौज! जल्द बढ़ेगी न्यूनतम पेंशन की राशि, जानिए फिर कितना मिलेगा ब्याज?

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 04:13 PM IST

EPFO Good News /Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • न्यूनतम पेंशन बढ़ने की उम्मीद
  • PF पर 8.25% ब्याज: मंजूरी मिलते ही खातों में ट्रांसफर
  • ATM से PF निकासी: जल्द शुरू होगी नई सुविधा

नई दिल्ली: EPFO Good News : देश के करोड़ों पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी आ रही है। केंद्र सरकार EPS 95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को बढ़ा सकती है।

बढ़ सकती है न्यूनतम पेंशन

EPS-95 (EPFO Good News) योजना के तहत आने वाले लाखों पेंशनधारकों को लंबे समय से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का इंतजार है। वर्तमान में यह राशि मात्र ₹1,000 है, जिसे पेंशनभोगी बढ़ाकर 7,500 रूपए करने की मांग कर रहे हैं। श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, संसदीय समिति के सुझावों पर जल्द ही न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी का किया जा सकता है।

8.25% मिलेगा ब्याज

पीएफ पर ब्याज का इंतजार कर रहे हैं, तो यह इंतजार खत्म होने वाला है। वित्त वर्ष के लिए 8.25% ब्याज को वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलते ही सीधे आपके खातों (EPFO Good News) में जमा कर दिया जाएगा।

अब ATM से निकलेगा PF का पैसा

अब जल्द ही एटीएम के जरिए ईपीएफ (EPFO Good News) खातों से पैसा निकालने की सुविधा शुरू होने वाली है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बंद खातों के लिए E-PRAAPTI पोर्टल

जिन लोगों के पुराने पीएफ खातों में UAN लिंक नहीं है या जो खाते बंद पड़े हैं, उनके लिए E-PRAAPTI पोर्टल (EPFO Good News) लॉन्च किया जा रहा है। जिसमें आधार के जरिए पुराने खातों को ढूंढ सकेंगे और उन्हें UAN से जोड़ पाएंगे। इससे कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी और फंसा हुआ पैसा आसानी से मिल जाएगा।

श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, EPFO ने इस साल रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम सेटल किए हैं। लगभग 71% एडवांस क्लेम अब ऑटो मोड से मात्र 3 दिनों के भीतर निपटाए जा रहे हैं। वहीं अप्रैल 2026 में ही 61 लाख से ज्यादा क्लेम सेटल किए जा चुके हैं।

 

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

Results

 

ये भी पढ़ें

 

EPS-95 पेंशन क्या है?

EPS-95 (Employees' Pension Scheme) Employees' Provident Fund Organisation द्वारा चलाई जाने वाली पेंशन योजना है, जिसमें रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन मिलती है।

वर्तमान में न्यूनतम पेंशन कितनी है?

अभी EPS-95 के तहत न्यूनतम पेंशन ₹1,000 प्रति माह है, जिसे बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

क्या सच में पेंशन ₹7,500 हो जाएगी?

अभी इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन संसदीय समिति के सुझावों के आधार पर सरकार इस पर विचार कर रही है।

PF पर 8.25% ब्याज कब मिलेगा?

जैसे ही वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलेगी, ब्याज सीधे PF खातों में जमा कर दिया जाएगा।

ATM से PF पैसा निकालना कैसे काम करेगा?

नई सुविधा के तहत EPFO सदस्य ATM कार्ड की तरह सिस्टम के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसे निकाल सकेंगे—हालांकि इसके नियम और लिमिट्स जल्द घोषित होंगे।